Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

‘विजय शाह मुर्दाबाद’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर कमेंट करने वाले मंत्री के घर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, नेमप्लेट पर कालिख पोती

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हंगामा मच गया है. कांग्रेस की ओर से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की जा रही है, तो अब उनके खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं. उनके घर के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और नेमप्लेट पर कालिख पोत दी.

कुंवर विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने कई समर्थकों के साथ उनके बंगले पर पहुंचे और उनके नेम प्लेट पर कालिख पोत दी. साथ ही गेट पर भी स्याही फेंककर उसे गंदा कर दिया. बंगले के बाहर तिरंगा भी लहराया. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ वहां पर जमकर नारेबाजी भी की. यही नहीं नारेबाजी के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके इस्तीफे की भी मांग की.

जीतू पटवारी ने भी किया हमला

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी नाराजगी जताई. पटवारी ने कहा, “भारतीय सेना ने सिर्फ 25 मिनट में ही पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. सेना ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी सेना के 40-45 से ज्यादा लोग मारे गए, और कई आतंकी भी मारे गए, लेकिन आज मंत्री विजय शाह ने उन बेटियों के खिलाफ अपमानजनक तरीके से बात की, जिनसे पाकिस्तानी सेना कांपती थी. अब मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्पष्ट करना होगा कि क्या राज्य सरकार या फिर पूरा मंत्रिमंडल इस बयान से सहमत है और अगर ऐसा नहीं है, तो विजय शाह को अभी बर्खास्त कर देना चाहिए.”

हालांकि विजय शाह का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी कड़ी आलोचना होने लगी, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कर्नल सोफिया उनकी सगी बहन से भी ज्यादा सम्मानित हैं. अगर मेरी किसी भी टिप्पणी से किसी को भी चोट पहुंची है, तो वह 10 बार माफी मांगने को तैयार हैं. यह वायरल वीडियो सोमवार का कहा जा रहा है.

क्या कहा था विजय शाह

प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, “जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, उन्हीं कटे-पिटे लोगों को उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई. उन्होंने कपड़े उतार-उतारकर हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी-तैसी करने के लिए हमारे जहाज से उनके घर भेजा.” हालांकि, पूरे वीडियो में मंत्री शाह ने किसी का नाम नहीं लिया था. उन्होंने यह बयान इंदौर के पास महू के रामकुंडा गांव में दिया था.

कुंवर विजय शाह के बयान ने जल्द ही राजनीतिक तूल पकड़ लिया. कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर डाली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विजय शाह को तत्काल बर्खास्त किया दिया जाना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी की मांग

खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “बीजेपी की MP सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया के बारे में बेहद अपमानजनक और ओछी टिप्पणी की है. पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी देश को बांटना चाहते थे, लेकिन आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश एकजुट था.” खरगे ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए.