Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

कोलकाता: बीजेपी नेता दिलीप घोष के सौतेले बेटे की मौत, घर में मिला शव

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे श्रींजय दासगुप्ता (27) की मौत हो गई है. इस अप्राकृतिक मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह सात बजे न्यूटाउन स्थित उनके आवास से वो अचेत अवस्था में मिले. इसके बाद उन्हें पहले न्यूटाउन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें बिधाननगर उपजिला अस्पताल भेज दिया गया.

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस बात को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है कि उनकी मृत्यु क्यों हुई और घटना के पीछे क्या कारण था. शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजीकर अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनका शव उस कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला जहां वह रहते थे. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे की वजह पता लग पाएगी और रहस्य से पर्दा उठ सकेगा.

पत्नी की पहली शादी से था पैदा हुआ था श्रींजय

मृतक श्रींजय मजूमदार भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार की पहली शादी से हुआ बेटा था. उसका शव मंगलवार को न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला.पुलिस अधिकारी ने कहा, “मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चलेगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.”फिलहाल पुलिस को न तो रिंकू मजूमदार की ओर से और न ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई औपचारिक शिकायत मिली है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासे की उम्मीद

पुलिस के मुताबिक श्रींजय का शव कमरे में बिस्तर पर मिला है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में साफ तौर पर कुछ भी कहा जा सकता है. उधर, स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार को यहां एक पार्टी चल रही थी. आशंका है कि इस घटना का संबंध इस पार्टी से भी हो सकता है. चूंकि अभी तक माता-पिता की ओर से कोई बात नहीं कही गई है, ऐसे में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.