Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

लो भइया… IPL में जो अब तक नहीं हुआ वो भी हो गया, आशीष नेहरा बने शिकार, हार्दिक पंड्या पर भी रहम नहीं

आईपीएल 2025 में बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है. कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं दिखा. अब मुंबई और गुजरात के बीच 6 मई को खेले मुकाबले को ही ले लीजिए. इस मैच में वो देखने को मिला, जो पहले कभी IPL इतिहास में दिखा ही नहीं था. क्या आपने पहले कभी किसी आईपीएल टीम के हेड कोच पर जुर्माना लगते देखा था? नहीं ना. तो फिर गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा का नाम उस लिस्ट में नोट कर लीजिए. क्योंकि वो पहले हेड कोच बन गए हैं, जिन पर आईपीएल में जुर्माना लगाया गया है. वैसे बख्शे तो फिर एक बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी नहीं गए हैं.

आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या का कसूर क्या है?

अब सवाल है कि गुजरात की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा पर जुर्माना क्यों लगा और उधर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने क्या कर दिया? आशीष नेहरा पर खेल की स्प्रिट से छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया गया है. वहीं हार्दिक पंड्या को फिर से स्लो ओवर रेट के मामले में बख्शा नहीं गया है. मुंबई का कप्तान होने के नाते उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लग ही गया.

IPL ने अपने बयान में क्या कहा?

IPL की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि चूंकि ये स्लो ओवर रेट से जुड़ा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का इस सीजन दूसरा मामला था, इसलिए उन पर 24 लाख रुपये का फाइन लगता है. बयान में आगे कहा गया कि कप्तान के अलावा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 फीसद में से जो भी कम हो, वो जुर्माने के तौर पर लगेगा.

आशीष नेहरा के 25 फीसद पैसे कटे

उधर IPL का कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए आशीष नेहरा पर मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लगा है. IPL ने अपने बयान में कहा कि गुजरात के हेड कोच ने बारिश से प्रभावित मैच के दौरान लगातार ऑन फील्ड ऑफिशियल्स से बहस जारी रखी.

वैसे आशीष नेहरा से पहले इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के मुनाफ पटेल पर भी ऐसी ही गलती की वजह से 25 फीसद का जुर्माना लग चुका है. लेकिन, वो अपनी टीम के बॉलिंग कोच थे, ना कि हेड कोच.