Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

‘धोनी के पास जादू की छड़ी नहीं’… 5 बार IPL जीतने वाले कैप्टन कूल के लिए CSK के कोच ने ये क्या बोल दिया?

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में पहला मैच जीतकर शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसके बाद उसे लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसी बीच नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए और महेंद्र सिंह धोनी को CSK की कमान सौंपी गई. लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदल सकी. धोनी का खराब फार्म भी चिंता का विषय बना हुआ है, इसलिए उनकी काफी आलोचना हो रही है. लेकिन कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनका बचाव किया है. उन्होंने कहा कि यहां से टीम की वापसी बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि रातो रात टीम की किस्मत नहीं बदलेगी.

धोनी को लेकर कही ये बात

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर CSK के कोच ने कहा कि माही का प्रभाव हमेशा अहम रहेगा, लेकिन वह कोई ज्योतिष नहीं है, उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है. अगर होती तो वह उसका इस्तेमाल कर चुके होते. हम टीम के हालात बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हमारे क्रिकेट करियर में ऐसे कई मौके आए हैं जहां वापसी करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन हम वापसी कर सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 103 रन पर 9 विकेट गंवाने और फिर 10.1 ओवर में हारने के बाद फ़्लेमिंग ने कहा कि इस प्रदर्शन से टीम काफी निराश है. यह हमारी लगातार पांचवीं हार थी, जो इतिहास में पहली बार हुआ. हमने अपने घरेलू मैदान में बहुत खराब बल्लेबाजी की.

हमें तीनों क्षेत्र में सुधार करना होगा

CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि हमें तीनों क्षेत्र में सुधार करना होगा. पिछला मैच इसलिए ज़्यादा निराशाजनक था क्योंकि हमने मुकाबला ही नहीं किया. हम अपनी हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस सीजन के छह मैचों में CSK ने कुल 32 छक्के लगाए हैं. यानी औसतन पांच से थोड़ा ज्यादा प्रति मैच. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अब तक 150 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है और न ही किसी का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है. हालांकि फ़्लेमिंग का कहना है कि स्ट्राइक रेट और छक्कों की कमी उतनी बड़ी समस्या नहीं है और बल्लेबाज दूसरे तरीक़ों से भी रन बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस खेल की खूबसूरती इसी में है कि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बना रहे.