Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

अगले हफ्ते केवल 3 दिन खुला रहेगा शेयर बाजार, कमाई पर होगा असर

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग 2 दिन बंद रहेगी यानी आपको पैसा कमाने के लिए सिर्फ 3 दिन का ही मौका मिलेगा. दरअसल,अप्रैल में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए ट्रेडिंग के अवसर कम रहेंगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आगामी सप्ताह में दो छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे.

14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. ऐसे में सप्ताह में केवल तीन दिन 15, 16 और 17 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) को ही ट्रेडिंग होगी.इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट भी पूरी तरह बंद रहेंगे.

निवेशकों के लिए सलाह

मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि कम ट्रेडिंग सत्रों के चलते बाजार में वोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) अधिक हो सकती है. इस कारण निवेशकों को ट्रेडिंग रणनीति बनाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए और बाजार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखनी चाहिए.

अप्रैल में कब-कब बंद है मार्केट

  • 10 अप्रैल (गुरुवार) श्री महावीर जयंती (बाजार बंद)
  • 14 अप्रैल (सोमवार) डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती (बाजार बंद)
  • 18 अप्रैल (शुक्रवार) गुड फ्राइडे (बाजार बंद)

कम सत्रों के बावजूद बाजार में मुनाफे के अवसर बने रहेंगे, बशर्ते निवेशक रणनीति बनाते समय सटीक प्लानिंग और विवेक से काम लें. अगले हफ्ते के ट्रेडिंग पैटर्न से बाजार की दिशा तय हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

स्टॉक मार्केट हॉलीडे कैलेंडर 2025

स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा जारी किए गए हॉलीडे कैलेंडर 2025 के मुताबिक अप्रैल महीने के बाद इंडियन स्टॉक मार्केट आने वाले महीनों में 1 मई महाराष्ट्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 27 अगस्त गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 21-22 अक्टूबर दीवाली, 5 नवंबर प्रकाश गुरु पर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा शनिवार और रविवार को भारत के स्टॉक मार्केट बंद ही रहते है.