Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की रफ्तार देख अमेरिका और चीन हवा टाइट, रॉकेट की तरह भाग रहा देश UPI पेमेंट में शुरुआत से अब तक आए कितने अपडेट? कैसे लोगों की जिंदगी बनी आसान शेषनाग, वासुकी या तक्षक; सबसे ज्यादा शक्तिशाली नाग किसे माना गया है? Dewy या Matte… स्किन टाइप के मुताबिक, कौन सा मेकअप आप पर करेगा सूट, यहां जानें पंजाब के मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी, इन तारीखों में होगी भारी बारिश पंजाबियों को CM Mann का बड़ा तोहफा, सुनामी को लेकर कही बड़ी बात पंजाब में नदी में तैरता मिला शव, फैली सनसनी पंजाब में बसों की हड़ताल को लेकर आई नई Update, 4 अगस्त से... पंजाब में गुरुवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर पंजाब में लग गई नई पाबंदी! सुबह 7 बजे के बाद...

जालंधर में निगम कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, जानें क्यों

जालंधर: नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 कच्चे कर्मचारी, जिनमें 58 फिटर कुली, 6 राज मिस्त्री और 15 जे.सी.बी. ऑपरेटर शामिल हैं, ने आज नगर निगम कमिश्नर समक्ष हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 12 से 15 वर्षों से वह अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक पक्की नियुक्ति न मिलने पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों की मेहनत और सेवा की अनदेखी कर रहा है। यूनियनों द्वारा बार-बार खाली पदों को भरने के लिए पत्र भेजे गए और व्यक्तिगत रूप से मिलकर मांगें रखी गईं, लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यूनियनों ने मांग की है कि नगर निगम अपने आगामी बजट में फिटर कुली, राजमिस्त्री और जेसीबी ऑपरेटरों के पदों को रेगुलर करने की मंज़ूरी प्रदान करे, जिससे पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। इस मौके पर यूनियन नेताओं सन्नी सहोता, हरजिंदर बॉबी, बिल्ला सभरवाल, जुगल किशोर, राजीव गिल, गुरप्रीत, संजीव भारद्वाज, राजदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।