Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस: माफी मांगें ममता बनर्जी, दें इस्तीफा… BJP नेता संबित पात्रा का बड़ा हमला देश में 2047 तक इस्लामिक हुकूमत लाने की तैयारी में था PFI, श्रीनिवासन हत्याकांड मामले में NIA का बड़... बिहार में नई वोटर लिस्ट पर सियासी बवाल, चुनाव आयोग बोला- कोई वोटर न छूटे जम्मू-कश्मीर पुलिस का ड्रग तस्कर पर एक्शन, 50 लाख की प्रॉपर्टी की जब्त एक साथ 2 लड़कियों का मिला इनविटेशन, होटल पहुंचते ही शुरू हुआ गंदा खेल, 3 दिन तक रोता रहा लड़का प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं दिया तो जान से जाओगे… शादी के 14 साल बाद प्रेमी संग भागी पत्नी, पति को दी ... ममता सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं…बीजेपी ने की बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग किस दर्द में था पुखराज का परिवार? पति-पत्नी और दो बेटियों ने खाया जहर, 3 लोगों की मौत 2 घोड़ियों को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया, आखिर क्या थी ऐसी मजबूरी? फिटनेस या अश्लीलता… जुम्बा को लेकर केरल में क्यों मचा है बवाल?

मुख्यमंत्री मोहन के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पिता से मिलने सीमा यादव पहुंची सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव (98) की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए यूपी के सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन की धर्मपत्नी सीमा यादव पिता की देखरेख के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ससुर की स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, अभी ब्रह्मादीन यादव की स्थिति में सुधार है, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों के लिहाज से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ससुराल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर में हैं। जहां ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में अधिक सुधार न होने पर डॉक्टर के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान डॉ अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है।

इधर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने पिता का हालचाल जाना और करीब एक घंटे पिता के साथ बिताने के बाद वे मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।