Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
डोनाल्ड ट्रंप में चाचा चौधरी जैसे गुण… मनोज झा ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति को सदी का सबसे बड़ा झूठा क... कहां से लाते हैं ऐसे लेखक… जब सिंदूर ही उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों? संसद में जया बच्चन ... मेले से लड़कियों की किडनैपिंग का था प्लान, उठाने आए तो बच्चियों ने कर दिया हमला… ऐसे बचाई खुद की जान बाराबंकी: हाइवे किनारे मिला महिला पुलिसकर्मी का शव, चेहरे पर डाला हुआ था तेजाब… जांच में जुटी पुलिस ‘कोई छिपा हुआ कक्ष नहीं’… जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार पर ASI का बयान, बताया- जीर्णोद्धार में क्या-क्... घर में घुसा बदमाश, युवती पर छिड़का पेट्रोल और… रांची में मचा हड़कंप फार्मासिस्ट बोला- मुझसे शादी करोगी? नर्स भी मान गई, दोनों के बीच बने संबंध… फिर लव स्टोरी का हुआ दर्... कैसा होगा UP का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन? यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मनसा देवी भगदड़ में घायल महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; मरने वालों की संख्या बढ़ी वीकेंड पर दिल्ली में होगी भयंकर बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

झाबाल/सराय अमानत खां : थाना सराय अमानत खां के अंतर्गत आते गांव हवेलियां में तीन साल पहले विवाहित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में मृतक लड़की की मां संतो पत्नी मंगल निवासी फिरोजपुर गांव पीरां वाला कुणाल कालोनी ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया कि आपकी लड़की की मौत हो गई है जब वह  पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की संजना जो कि आंगन में मृत पड़ी थी, उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतक लड़की के ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि आपकी लड़की ने फांसी लगा ली है। जबकि लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की ने खुद फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन फांसी पर लटकाया है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की संजना की शादी करीब तीन साल पहले गांव हवेलियां में जुगराज सिंह के साथ हुई थी, जिसके अभी तक कोई संतान नहीं हुई, जिसके चलते उनकी लड़की संजना को उसके ससुराल वालों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में जब लड़की के परिजनों ने थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सूचित किया तो थाना सराय अमानत खां की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जब थाना प्रमुख अमरीक सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। लड़की के परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।