कुरुक्षेत्र : आज पदम श्री विजय चोपड़ा कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थानम पहुंचे। विजय चोपड़ा लोक कला दर्पण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे हैं। बता दें कि यहां जम्मू कश्मीर के प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री के ट्रकों को हरि झंडी देकर रवाना किया जाएगा।
Blog
-

Panipat’s Pride: मिलिए पानीपत के ‘विधायक जी’ से; कीमत 15 करोड़, लाइफस्टाइल किसी सुपरस्टार से कम नहीं, देखने उमड़ी भीड़
पानीपत: पानीपत के 15 करोड़ी विधायक झोटे ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 3 लाख रुपये जीते। पानीपत जिले के गांव डिडवाड़ी के रहने पशु प्रेमी नरेंद्र डिडवाड़ी ने बताया कि झोटा विधायक लगातार तीसरी बार चैंपियन बना।
बताया जा रहा है कि मेले में नरेंद्र के कई पशुओं ने 7 लाख रुपये जीते। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नरेंद्र डिडवाड़ी की खूब तारीफ की। नरेंद्र डिडवाड़ी को पद्मश्री अवार्ड से भी नवाज जा चुका है। विधायक झोटे के गर्मियों और सर्दियों में रहने के अलग-अलग तरीके हैं। गर्मियों में विधायक झोटा AC में रहता है और स्विमिंग पूल में स्नान करता है। विधायक झोटे की अब तक करीब 15 करोड़ कीमत लग चुकी है। विधायक झोटे ने महज साढ़े 4 साल की उम्र में हैट्रिक मारी है। विधायक झोटे को देखने के लिए महाराष्ट्र से लोग पहुंचे।
-

Shocking Incident: मौत के मुंह से लौटा बिजली कर्मचारी! लाइन काट कर कर रहा था सुधार, तभी किसी ने ऑन कर दी सप्लाई; बुरी तरह झुलसा
रेवाड़ी: रेवाड़ी में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कालका रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली के तार बदलने का काम कर रहे एक कर्मचारी को उस समय करंट लग गया, जब अचानक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार यह कार्य आरडीएसएस स्कीम के तहत किया जा रहा था, जिसका उद्देश्य लाइन लॉस को कम करना और बिजली निगम के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। इसी योजना के अंतर्गत ठेकेदार के माध्यम से शहर में पुराने तार बदले जा रहे हैं। घटना के समय कर्मचारी बिजली की पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल कर्मचारी को नीचे उतारा और गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और न ही बिजली सप्लाई बंद रखने की उचित व्यवस्था की गई। इस लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान को खतरे में डाल दिया। फिलहाल घायल कर्मचारी का इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद बिजली निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
-

Ludhiana Road Accident: लुधियाना में भीषण सड़क हादसा; PRTC बस और कार की जोरदार भिड़ंत, वाहन के उड़े परखच्चे
लुधियाना : लुधियाना में देर शाम एक भयानक सड़क हादसे की सूचना मिली है, जिसने आसपास के लोगों के होश उड़ाने का काम किया। यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर विशाल मैगामार्ट के सामने हुआ, जहाँ एक कार और पी.आर.टी.सी. बस की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी के अनुसार, पी.आर.टी.सी. बस और कार के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। वहीं, बस भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका सामने वाला हिस्सा भीषण टक्कर के कारण बिगड़ गया।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, टक्कर की तीव्रता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इसमें बड़े स्तर की क्षति और संभावित चोटें हो सकती थीं। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
-

Gurdaspur Police Action: अपराधियों की शामत! ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरदासपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 2 दिन में 50 धरे गए
गुरदासपुर : समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरे दिन भी पूरे जिले में सख्त कार्रवाई जारी रही। गुरदासपुर शहर सहित पूरे जिले में 30 नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में शहर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और गलत पार्किंग करने वाले कई वाहनों के मौके पर चालान भी काटे गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा हर नाके पर सख्ती से तलाशी लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पूरी निगरानी रखी गई।
इस मौके पर एसएसपी आदित्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन तक पुलिस द्वारा 50 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले दिनों हुई सभी वारदातों को सुलझा लिया गया है और आगे भी लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।
एसएसपी ने बताया कि डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारी नाकों और सर्च ऑपरेशनों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
अंत में एसएसपी आदित्य ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से दूरी बनाए रखें, ताकि उनका भविष्य खराब होने से बच सके। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-

Political Explosion: पंजाब का करोड़ों रुपया दूसरे राज्यों में! ज्ञानी हरप्रीत सिंह का ‘आप’ सरकार पर बड़ा खुलासा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है तथा सरकार पर पंजाब के खजाने को लूटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने टवीट कर कहा कि खुद को राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली आम आदमी पार्टी देश भर में अपना पार्टी प्रचार पंजाब के खजाने से क्यों कर रही है?
देश के विभिन्न राज्यों में दिल्ली के नेताओं की आवाजाही के लिए पंजाब सरकार के सरकारी हेलीकॉप्टर की दुरुपयोग के बाद अब बात और भी गंभीर हो गई है। अब अन्य राज्यों के छोटे-छोटे चुनावों में पार्टी प्रचार के लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार का खजाना इस्तेमाल किया जा रहा है।
पंजाब का लोक संपर्क विभाग मुंबई की दो कंपनियों को 16 करोड़ रुपये से अधिक की विज्ञापन राशि का भुगतान कर रहा है—जब मुंबई में निगम चुनाव हुए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया। इसी कारण वहां पंजाब सरकार की योजनाओं की विज्ञापन के नाम पर पार्टी का राजनीतिक प्रचार किया जा रहा है।
यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी गुजरात में फेसबुक विज्ञापनों के नाम पर करोड़ों रुपये सरकारी खजाने से खर्च किए गए थे। वित्त मंत्री और खासकर मुख्यमंत्री को इस मामले पर तुरंत स्पष्टीकरण देना चाहिए—पार्टी प्रचार का खर्चा आम आदमी पार्टी के निजी खजाने से होना चाहिए, पंजाब के लोगों के खजाने से नहीं।
-

Electricity Bill Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! CPDL ने बिल भुगतान को लेकर नियमों में किया बदलाव, करोड़ों लोगों को फायदा
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने शहर के खपतकारों को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कुछ खपतकारों को बिल देर से मिलने की वजह से हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बिल जमा करने की तारीख 12 फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी, 2026 कर दी है। इस फैसले का मुख्य मकसद खपतकारों को भुगतान के लिए आवश्यक समय देना है ताकि उन्हें किसी भी तरह की मानसिक या वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।
CPDL की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक खपतकारों कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद पेमेंट गेटवे के जरिए अपने बिल ऑनलाइन भर सकते हैं। गौरतलब है कि CPDL कंपनी जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) की गाइडलाइंस के मुताबिक मंथली बिलिंग सिस्टम लागू कर रही है।
इस नए सिस्टम के तहत खपतकारों को अब हर महीने बिल भेजे जाएंगे। इससे बिलिंग प्रोसेस में और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी और कुशलता आएगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह बदलाव लोगों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है और मंथली बिलिंग से खपतकारों के लिए अपने खर्चों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।
-

Punjab Police News: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई DSP अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी Transfer List
पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कुल 12 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनकी सूची निम्न है।

-

Nasha Mukti Abhiyan: नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध; सख्त कानून और जन-जागरूकता पर जोर
चंडीगढ़/10फरवरी: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद पंजाब से ड्रग्ज की तस्करी और गैंगस्टरों के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही उन्होने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान की अगुवाई करने के लिए गर्वनर गुलाब चंद कटारिया द्वारा की गई पहल की सराहना की है।
राज्यपाल द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘राज्यपाल ने जनता की नब्ज समझ ली है इसीलिए उन्होने इस बुराई के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर की यात्रा कर रहे हैं।’’ उन्होने कहा कि राज्य में ड्रग्ज अभिशाप बन गए हैं और पूरी पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होने यह भी कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की समस्या से निपटने में नाकामी के बावजूद राज्यपाल ने इस अभियान की अगुवाई करने की जिम्मेदारी ली है।उन्होने कहा,‘‘ मैं राज्यपाल को सभी पार्टियों , सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं के नेताओं को इस जन आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’’
सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि पिछले नौ सालों में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कोई वास्तविक कोशिश नही की गई है, क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने इस मुददे पर राजनीतिक की है। उन्होने कहा,‘‘ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र ‘गुटका साहिब’ की सौगंध खाकर चार सप्ताह में इस समस्या को जड़ से खत्म करने का झूठा वादा किया था, जबकि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस समस्या को खत्म करने में कुछ ही महीनें लगेंगें।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि दोनों सरकारों ने लोगों को विफल कर दिया है। उन्होने कहा कि उनके राजनीतिक नेताओं की ड्रग्ज के तस्करों के साथ मिलीभगत है। उन्होने कहा,‘‘ मुझे बताया गया है वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता ड्रग माफिया से मासिक भुगतान ले रहे हैं, जिसके कारण वे न केवल उनके सदस्यों को पनाह देते हैं, बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी रोकते हैं। उन्होने कहा कि ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि उनके मुख्य सरगना बेखौफ होकर अपने आॅपरेशन जारी रखते हैं।’’
बादल ने कहा कि 2027 में जब अकाली दल की सरकार बनने के बाद वह नशे और गैंगस्टरों के खतरे को पूरी तरह से खत्म कर देगी। उन्होने कहा,‘‘ हम ड्रग माफिया और गैंगस्टरों दोनों की चेन आॅफ कमांड का अध्ययन करेंगें, जो आपस में जुड़े होते हैं। हम नीचे से लेकर उपर तक के चेन के सभी मैंबरों को जड़े से खत्म कर देेंगें।’’
-

Administrative Reshuffle: पुलिस महकमे में हलचल; सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट के तबादले, जेल प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
लुधियाना : पंजाब जेल विभाग ने जेल के सुपरीटेंडेटो व डिप्टी सुपरिटेंडेंटो का तबादला किया गया है। जारी सूची के अनुसार 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है जिनमें कुलवंत सिंह, गुरचरण सिंह, मनजीत सिंह, चंचल कुमारी, इकबाल आदि शामिल है। सूची निम्नलिखित है-


