Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर… चालक समेत 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में भी नहीं मिलेगा पुराने वाहनों को डीजल-पेट्रोल, देखिए पूरी ल... वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला पुल टूटा… नदी में समा गई कई गाड़ियां, 2 की मौत दिल्ली में तेज धूप के बाद फिर छाए बादल… UP से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानें 15 राज्यों के मौसम का ह... पुलवामा से गोरखनाथ मंदिर हमले तक… आतंकियों के लिए ई-कॉमर्स बना नया हथियार 1 लाख भक्तों ने पहले हफ्ते की अमरनाथ यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने दिया अपडेट आतंक का शिकार हुए लोगों को मिलेगा इंसाफ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी की हेल्पलाइन बेवफा सनम! पति ने दिलाई ANM की नौकरी, पत्नी पड़ गई दूसरे के प्यार में; रच डाली हत्या की साजिश गाजियाबाद कोर्ट में खराब हुई लिफ्ट, लोगों की अटकी सांसें; वकीलों ने किया रेस्क्यू कल ‘भारत बंद’ का आह्वान, जानें क्यों होगी हड़ताल और किन सेवाओं पर हो सकता है असर

पंजाब में बड़ी घटना! सिविल अस्पताल में भिड़े नशेड़ी, हुई फायरिंग

लोहियाँ खास   : जालंधर देहात के थाना लोहियां खास के अंतर्गत आते सिविल अस्पताल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के दौरान लोहियां के सिविल अस्पताल में नशीली गोलियां लेने आए युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह उर्फ तेज़ी पुत्र गोविंद सिंह, निवासी बाड़ा जगीर, और गुरतेज सिंह पुत्र अनुप सिंह, निवासी लोहीयाँ खास – दोनों व्यक्ति सुबह सिविल अस्पताल में मुफ्त मिलने वाली नशे की दवाई लेने आए थे। वहां कुलवंत सिंह ने गुरतेज सिंह को कहा कि “तू लड़कियों को छेड़ता है”, जिससे दोनों में आपसी रंजिश बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद गुरतेज सिंह अपने घर से हथियार लेकर आया और कुलवंत सिंह को डराने-धमकाने लगा। उसने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी बांह में लगी बताई जा रही है। इसके बाद कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर गुरतेज सिंह से हथियार छीनकर उसी की राइफल से उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने  लोहियां खास के मुखी लाभ सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में गोलियां लेने आए दो व्यक्तियों कुलवंत सिंह तेज़ी और गुरुतेज सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुरुतेज सिंह ने अपने 12 बोर हथियार से कुलवंत सिंह तेज़ी पर गोली चला दी। तेज़ी की बाईं बाजू पर कोहनी के पास गोली लगी।

इस दौरान तेज़ी और मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने गुरुतेज सिंह का हथियार छीन लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहियां खास के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने पर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर जालंधर के लिए रेफ़र कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने के मुखी लोहियां खास लाभ सिंह ने दोनों पक्षों के वारसों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।