Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि... पंजाब में दहला मोहाली! कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आयोजक की मौत, खिलाड़ी घायल, क्या...

पति रोजी-रोटी के लिए गया मुंबई, इधर पत्नी को देवर से हो गया प्यार; पंचायत ने दोनों की शादी कराई

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में देवर और भाभी ने आम सहमति से विवाह कर लिया. देवर और भाभी की ये शादी महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में हुई. शादी में पति को छोड़कर दोनों पक्षों के लोग और सभासद शामिल हुए. इस शादी की हर ओर चर्चा की जा रही है. इतना ही संत कबीर नगर के देवर और भाभी की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

बताया जा रहा कि हरिहरपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में रहने वाले एक युवक की शादी गोरखपुर जिले के सहजनवा की रहने वाली एक युवती से छह महीने पहले हुई थी. शादी के एक महीने तक युवक अपनी पत्नी के साथ रहा. इसके बाद युवक रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई चला गया. उसके जाने के बाद उसकी पत्नी और छोटे भाई के बीच पहले बातचीत फिर नजदीकियां बढ़ गईं. इसके बाद दोंनों छिप-छिपकर मिलने लगे.

जिद पर अड़े रहे देवर और भाभी

परिवार वालों को दोनों पर जब शक हुआ तो उन्होंने उनको टोकना शुरू किया. फिर देवर-भाभी दोनों घर से भाग गए. दोनों के भागने से परिवार वाले बहुत परेशान हुए. हालांंकि परिवार वालों ने दोनों को किसी तरह खोज निकाला और वापस लाए, लेकिन दोनों की जिद थी की वो रहेंगे तो एक साथ ही. मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही के पास पहुंचा. पंचायत में दोनों को समझाने का खूब प्रयास किया गया, लेकिन दोनों जिद पर अड़े रहे.

देवर ने भर दिया भाभी की मांग में सिंदूर

जब देवर और भाभी नहीं माने, तो परिवारों की सहमति से उनका विवाह करा दिया गया. कैंप कार्यालय में ही देवर ने अपनी भाभी की मांग में सिंदूर भर दिया. महिला का पति वहां नहीं था. बाद में उसने कहा कि उसे इस विवाह से कुछ लेना-देना नहीं है. इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.