Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

ससुर ने बाथरूम में कैमरा लगवाया, देवरों ने छेड़ा… महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

ससुर और बहू का रिश्ता बाप-बेटी की तरह ही माना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ससुर और बहू के रिश्ते को शर्मशार करके रख दिया है. मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है. यहां एक बहू अपने ससुर की हरकत के कारण थाने चली गई. पीड़िता ने पुलिस से कहा कि उसके ससुर ने बाथरूम में कैमरा लगवा दिया है.

पीड़िता ने पुलिस ने कहा कि ऐसा उसके ससुर ने इसलिए किया है, ताकि जब वो नहाए तो वो उसे देख सकें. इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा कि उसके देवर भी उसे छेड़ते हैं. इस पूरे मामले के बारे में जिसने भी सुना वो चौंक गया. पीड़िता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ 2013 में हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि उसके दो देवर हैं. वो दोनों ही उसे छेड़ते हैं.

दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित

देवर का तो छोड़िए ससुर ने तो सारी सिमाएं ही लांघ दीं. महिला ने बताया कि ससुर ने उसको परेशान करने के साथ-साथ उसके बाथरूम तक में कैमरा लगवा दिया, ताकि वो उसको नहाते हुए देख सकें. पीड़िता के मुताबिक, शादी को कुछ समय बीता था कि उसके पति, सास-ससुर और दो देवरों ने उस पर पांच लाख रुपए और कार लाने का प्रेशर बनाना शुरू कर दिया.

साथ ही इस चीज के लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा. ससुर ने बाथरूम में कैमरा लगाकर उसका हनन किया है. महिला ने अपने पति पर भी आरोप लगाए हैं. महिला ने पुलिस को अपने पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने की बात बताई.

महिला ने अपने पति पर ये आरोप भी लगया कि उसने जान से मार देने की कोशिश भी की. साल 2024 में दिसंबर के महीने में उसके पति ने मसूरी में गाड़ी से टक्कर मारकर और होटल के कमरे में गला दबाकर उसको मारने का प्रयास किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी.