Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

प्रयाग में घर लेने का सपना होगा पूरा, आवासीय योजना शुरू करने की तैयारी में PDA

प्रयागराज शहर में अपना अगर मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन जमीन नहीं मिल रही है, तो आपके लिए एक नया विकल्प मिलने जा रहा है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) शहर में दो स्थानों पर आवासीय योजना शुरू करने जा रहा है. दरअसल, तीन तरफ से नदियों से घिरे प्रयागराज शहर में अब आशियाना बनाने के विकल्प खत्म हो चुके हैं. शहर के अंदर भी आवासीय योजनाओं के लिए पर्याप्त जमीन न होने के बाद अब पीडीए ने इसके विकल्प तैयार किए हैं.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर के बाहर एयरपोर्ट रोड और गंगापार में हेतापट्टी क्षेत्र में दो हजार से लेकर पांच हजार बीघे में आवासीय योजना शुरू करने की तैयारी है. इन दोनों आवासीय योजनाओं में पर्याप्त मात्रा में प्लॉट्स की बिक्री की जाएगी. लॉटरी के माध्यम से प्लॉट्स को बेचा जाएगा. पीडीए दोनों आवासीय योजनाओं में तीन से पांच हजार प्लॉट्स की बिक्री करेगा. अवासीय योजनाओं में व्यावसायिक भूखंडों की भी बिक्री की जाएगी.

जमीन खरीद की वार्ता है चल रही

ग्रुप हाउसिंग के तहत दोनों स्थानों पर 250 से अधिक फ्लैट तैयार किए जाएंगे. प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि इन प्रस्तावित आवासीय योजनाओं से बहुत सारे लोगों को उनके आशियाने मिल सकेंगे. आवासीय योजना शुरू करने के लिए काश्तकारों से जमीन खरीद की वार्ता चल रही है. एयरपोर्ट के पास एक हजार एकड जमीन की वार्ता अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. सब कुछ सही रहा तो चालू वित्तीय वर्ष में आवासीय योजनाओं में प्लॉट्स की बिक्री का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.

पीडीए के उपाध्यक्ष ने क्या कहा?

पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि नई आवासीय योजना में 60 वर्ग मीटर से लेकर 300 वर्ग मीटर तक प्लॉट्स की बिक्री की जाएगी. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि अलग-अलग दो स्थानों पर आवासीय योजना शुरू करने का विचार किया गया है. इस आवासीय योजना के शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को आवास बनाने के लिए भूखंड उपलब्ध होंगे. आने वाले दिनों में पीडीए अलग-अलग स्थानों पर बड़े पैमाने पर लैंडबैंक तैयार करेगा.