Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते… बृज भूषण शरण सिंह ने बताई वजह, PoK पर कांग्रेस को घेरा

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने एक बार फिर काग्रेस पार्टी को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि पीओके को वापस लेना कांग्रेस के बस की बात नही है. उनसे जब तेलंगाना के सीएम के बयान को लेकर पूछा गया कि उनका कहना है अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो इस बार पीओके भारत का हिस्सा बन गया होता तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से ये बात कहती है.

उन्होंने दावा किया कि पाओके को पाकिस्तान को देने का काम कांग्रेस ने किया था, लेकिन भाजपा सरकार इसे फिर से वापस लाने का काम करेगी. बृज भूषण शरण सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है.

राहुल गांधी कभी पीएम नही बन पाएंगे

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में भी तल्ख टिप्पणी की है. जब उनसे भविष्य में राहुल गांधी के पीएम बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी इस देश के पीएम नही बन पाएंगे. हर इंसान का अपना एक विजन होता है, उसी के आधार पर वह आगे बढ़ता है, लेकिन उनका अभी तक कोई विजन क्लियर नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग की कठपुतली बनकर रह गए हैं. वे वहीं भाषा बोलते हैं, जो पाकिस्तान को अच्छी लगती है. उन्होने दावा किया कि अगर कांग्रेस पार्टी की चले तो वह देश बेच देगी.

देश का बंटवारा अब संभव नही

कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास में देश के दो टुकड़े कांग्रेस के समय में हुए लेकिन अब देश का बंटवारा होना संभव नही है. उन्होने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत कांग्रेस की देन है. इस पार्टी से पीओके को लेकर को लेकर कोई उम्मीद नही रखनी चाहिए. अब भाजपा ही पाकिस्तान से पीओके वापस ला सकती है. बृजभूषण शरन सिंह अपने बयानों के चलते लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उनके इस बयान को पर कांग्रेस क्या प्रतिक्रिया करती है, ये देखने वाली बात होगी.