Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

गौतम गंभीर ने मान ली रोहित शर्मा की बात, सेलेक्शन पर हुए राज़ी

भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस सीरीज से पहले एक अहम शख्स ने टीम में एंट्री ली है. इस शख्स का नाम है टी दिलीप जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच हैं. टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और वो टीम इंडिया से अलग हो गए थे लेकिन अब एक बार फिर वो टीम से जुड़ गए हैं. वो अगले एक साल तक टीम इंडिया के साथ रहेंगे. यहां बड़ी खबर ये है कि टी दिलीप के सेलेक्शन की सिफारिश रोहित शर्मा ने की है. रोहित शर्मा ने टी दिलीप के सेलेक्शन के लिए गौतम गंभीर से बातचीत की ह.

रोहित शर्मा ने गंभीर से की सिफारिश

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने बीसीसीआई और हेड कोच गौतम गंभीर से निजी तौर पर बातचीत कर टी दिलीप को टीम इंडिया से जुड़वाया. रोहित शर्मा ने टेस्ट से रिटायरमेंट लेने से पहले बीसीसीआई और गंभीर से बातचीत कर उन्हें मनाया कि टी दिलीप को दोबारा फील्डिंग कोच बनाया जाए. मंगलवार को इस तरह की खबरें आई थी कि बीसीसीआई को टी. दिलीप का कोई रिप्लेसमेंट नहीं मिला इसलिए उन्हें दोबारा फील्डिंग कोच बना दिया गया है. टी. दिलीप को अप्रैल में अभिषेक नायर के साथ टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. अब टी. दिलीप एक साल तक टीम इंडिया से जुड़े रहेंगे.

3 सालों से टीम इंडिया के साथ

टी. दिलीप पिछले तीन सालों से टीम इंडिया के साथ हैं. उन्हें पहली बार साल 2021 में टीम इंडिया में जोड़ा गया था. वो भारतीय खिलाड़ियों के काफी करीब हैं. इसलिए इंग्लैंड जैसी बड़ी सीरीज के लिए उन्हें दोबारा टीम में रखना अच्छी बात है. बता दें टी दिलीप ही वो शख्स हैं जो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर अवॉर्ड का कॉन्सेप्ट लेकर आए. उनकी वजह से भारतीय खिलाड़ियों में बेहतर फील्डिंग का जज्बा और ज्यादा बढ़ा और इंग्लैंड सीरीज में इसकी खास जरूरत होगी क्योंकि वहां स्लिप और गली में काफी कैच आते हैं और हर कैच को लपकना जरूरी होगा, तभी वो सीरीज टीम इंडिया जीत पाएगी.