Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

गुजरात की 2-केरल-पंजाब और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को वोटिंग कराई जाएगी, जिसके नतीजे 23 जून को सामने आएंगे. इनमें पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट भी शामिल है. यहां से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. गुजरात में 2 सीटों पर, केरल-पंजाब और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर उपचुनाव होने वाला है.

जिन सीटों पर उपचुनाव होने वाला है वे सभी सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी. जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं. केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट शामिल है.

इस वजह से हो रहे उपचुनाव

गुजरात की कादी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक करसनभाई पंजाभाई सोलंकी का निधन हो गया था. वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. फरवरी में विधायक के निधन के बाद सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी. यही कारण है कि अब यहां उपचुनाव होने वाले हैं.

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पीवी अनवर ने अपनी विधायकी से भी इस्तीफा दे था. उस दौरान अनवर ने ऐलान किया था कि वे उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां अपना उम्मीदवार उतारे और वह उसका समर्थन करेंगे. उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब देखना होगा कि अनवर चुनाव लड़ते हैं या फिर नहीं.

पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वजह मौजूद विधायक नसीरुद्दीन अहमद है. उनके निधन के बाद सीट खाली हो गई थी. यही कारण है कि अब यहां 19 जून को वोटिंग कराई जाएगी.

पंजाब में बीजेपी ने नहीं उतारा अब तक अपना उम्मीदवार

पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. भारतीय जनता पार्टी ने अब तक यहां से अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. ये सीट इस वजह से चर्चा में भी रही है क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि पार्टी ने इन दावों को खारिज कर दिया और प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया.