Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

लव जिहादी मोहसिन के खिलाफ 2 और मामले दर्ज, शूटिंग के नाम पर लड़कियों को बनाया शिकार

इंदौर : इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ गई है। मोहसिन खान पर शूटिंग के नाम पर मासूम बच्चियों का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। उसके फोन में पुलिस को करीब 100 हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील फोटो मिले हैं। वहीं आज दो अन्य युवतियों की शिकायत पर मोहसिन खान पर दुष्कर्म करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाने के साथ एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के निवासियों ने शूटिंग अकादमी किराए पर देने के मामले में प्रदर्शन किया और मकान मालिक पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। अब तक आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ तीन युवतियों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान द्वारा युवती को बेड टच करने के मामले में पहले एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गुरुवार रात अन्नपूर्णा थाने में दो अन्य युवतियां पहुंची और उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने की एफ आई आर दर्ज करवाई है। दोनों युवतियां इंदौर के निवासी हैं और उन्होंने राइफल शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओलंपिक एकेडमी ज्वाइन की थी। इसके संचालक मोहसिन खान द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी युवती के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

आरोप है कि अकादमी में हिंदू लड़कियां आती थी और मोहसिन इन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था। मोहसिन के मोबाइल से अभी तक 10 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो के अलावा डेढ़ सौ से अधिक युवतियों के साथ अश्लील चैट के साक्ष्य मिले हैं। गुरुवार देर शाम दो अन्य युवतियां अन्नपूर्णा थाने पहुंची और उन्होंने मोहसिन खान के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। इसमें से एक युवती अनुसूचित जाति वर्ग से आती है लिहाजा पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों ही मामलों में हर बिन्दुओं पर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में एडिशनल DCP आनंद यादव ने बताया कि दो और युवतियों की शिकायत पर दो और मुक़दमे दर्ज किए गए हैं जिसमें एक छेड़-छाड़ और अन्य धाराओं में वही एक युवती की शिकायत पर शारीरिक शोषण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।