Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

होने वाले दामाद की मां से शादी करना चाहता था समधी, कोर्ट भी पहुंच गए दोनों… लेकिन यहां बिगड़ गया मामला

वो तीन बच्चों का पिता और वो चार बच्चों की मां… दयाशंकर राम अपनी बेटी का रिश्ता लेकर धर्मशिला देवी के यहां पहुंचा. लड़का लड़की ने एक दूसरे को पसंद कर लिया. शादी भी तय हो गई. लेकिन ये क्या पीछे तो एक और लव स्टोरी शुरू हो गई. यह लव स्टोरी थी होने वाले समधी और समधन की. लड़की के पिता को होने वाले दामाद की मां पसंद आ गई. दोनों रोज बातें करते और मिलते जुलते. फिर तय किया कि अब हम शादी कर लेंगे.

दोनों कोर्ट पहुंच गए. शादी हो ही जाती कि उनके परिवार भी वहां आ धमके. फिर दयाशंकर की जूते-चप्पलों से पिटाई कर दी. मामला बिहार के सासाराम जिले का है. शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा गांव के रहने वाले दयाशंकर राम ने अपनी बेटी की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू डिलियां निवासी धर्मशिला देवी के बेटे के साथ तय की थी.

एक साल पहले दोनों पक्षों में शादी तय हुई. दयाशंकर और धर्मशिला का एक दूसरे के घर आना-जाना भी था. इस दौरान दोनों के बीच कब अफेयर शुरू हो गया, किसी को पता न चला. दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली. लेकिन तब भी किसी को इस अफेयर की भनक तक न थी. मंगलवार को दयाशंकर और धर्मशिला कोर्ट पहुंच गए. दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे. लेकिन जैसे ही धर्मशिला के पति सुनील राम को इसकी भनक लगी, वो तमतमाते हुए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए. वहां दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

सुनील के साथ उनके परिवार और गांव के कुछ और लोग भी थे. फिर वहां खूब हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. तब तक दयाशंकर के परिवार के लोग भी वहां आ पहुंचे. दोनों पक्षों में फिर झगड़ा शुरू हो गया. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे. धर्मशिला के परिवार के लोगों ने फिर दयाशंकर की पिटाई शुरू कर दी. वहां पास में ही पुलिस भी मौजूद थी. पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन दोनों ही पक्ष गुस्से में थे.

चप्पल-जूतों से की गई पिटाई

दोनों शादी करने पर अड़े हुए थे. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया. एक घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दयाशंकर की चप्पल और जूतों से खूब धुनाई की गई. बाद में फिर दोनों पक्ष दयाशंकर और धर्मशिला को लेकर वहां से चले गए.

दो पत्नियों की हो चुकी है मौत

जानकारी के मुताबिक, दयाशंकर राम की दो पत्नियां पहले हीं मर चुकी हैं. उसके तीन बच्चे हैं. जिसमें से बड़ी बेटी की शादी धर्मशिला देवी के बेटे से तय हुई थी. लेकिन बाद में धर्मशिला देवी से ही उसका संबंध हो गया. इधर धर्मशिला देवी का कहना है कि उसका पति सुनील नाम उसके साथ मारपीट करता है. ऐसे में वह अपने होने वाले समधी दया शंकर राम के साथ हीं शादी करना चाहती है. मामले में पंचायत क्या फैसला लेती है, देखना होगा.