Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, राज्यपाल आवास के बाहर धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले केस दर्ज किया गया अब गिरफ्तारी की मांग तो वहीं बीजेपी के कुछ पुराने नेता और कांग्रेस पार्टी इस्तीफे की मांग कर रही है. इसको लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को मिलकर एक ज्ञापन भी दिया है. इसके बाद राज्यपाल आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया

कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए मंत्री विजय शाह को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की. विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर बैठे.

इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हां, 15 विधायक मेरे साथ हैं. हमने राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. हमने शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है. राज्य के आदिवासी मामलों के मंत्री शाह ने इंदौर जिले के एक ग्रामीण इलाके में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कुरैशी का नाम लिए बिना विवादित बयान दिया था.

उन्होंने कहा कि मंत्री ने कर्नल सोफिया को “आतंकवादियों की बहन” के रूप में पेश करने की कोशिश की है. इस मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कराया है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तीन दिन हो गए हैं और शाह को अभी तक हटाया नहीं गया है. हम उनका इस्तीफा चाहते हैं और इसलिए हम सड़कों पर उतरे हैं.

कांग्रेस ही नहीं बीजेपी के कुछ नेता भी कर रहे इस्तीफे की मांग

कांग्रेस पार्टी बयान सामने आने के बाद से ही विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसके अलावा मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी इस पूरे मामले पर विजय शाह को आड़े हाथों लिए हैं. उन्होंने मांग की है कि शाह पर कार्रवाई के साथ ही मंत्रिमंडल से इस्तीफा लिया जाए. वहीं दूसरी तरफ अब मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सेना पर कमेंट करते हुए कहा कि पूरा देश और देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है.