Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ... Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर

पंजाब में बड़ा हादसा, हंसते-खेलते परिवार में छाया मातम

हलवारा: बुडेल बिजली घर के पास सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक जसविन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी दीप नगर, मंडी मुल्लांपुर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जसविंदर सिंह अपनी बुआ के गांव घुमान से मुल्लांपुर लौट रहा था।

रात के अंधेरे के कारण उसकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि जसविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मामा अमर सिंह और नानी शिंदर कौर ने बताया कि जसविंदर परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था। वह मिस्त्री का काम करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और अब वह अपनी मां और तीन बहनों का एकमात्र सहारा था।

परिवार के सदस्यों ने यह भी बताया कि ये हादसा किसी अन्य वाहन से टक्कर के कारण नहीं हुई, बल्कि मोटरसाइकिल के नियंत्रण खो देने और पेड़ से टकरा जाने के कारण हुई। इसीलिए परिवार कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।