
बोकारो जिला के बेरमो ढोरी के समीप समीप दामोदर नदी में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो जबकि मछुआरे की सहायता से दो युवको को बच्चा लिए गए है. मृतक युवक आयुष जायसवाल उड़ीसा के बड़बिल का रहने वाला था घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता है की आयुष अपने दो ममेरा भाई गोलू कुमार एवं श्याम कुमार के साथ दामोदर नदी नहाने गया था,तीनों युवको को तैरना नहीं आता था। नदी में नहाने के दौरान नदी की गहराई का अनुमान नहीं लगा पाया और डूबने लगा तभी एक मछुआरे ने दो बच्चे गोलू और श्याम को बचा लिया. घटना की सूचना पर स्थानीय गोताखोर को बुलाया।गया और गोताखोरों ने देर शाम के अंधेरे में शव को निकाला गया लेकिन दो दिन पूर्व आयुष अपने मामा के घर आया था।