Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

विराट कोहली ने माथे पर लगाया तिलक, 1000 साल पुराने इस मंदिर में पत्नी अनुष्का के साथ की पूजा

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वो भगवान के दरवाजे पर पहुंच कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. हाल ही में कोहली ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था. अब वो आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच 25 मई को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ राम नगरी अयोध्या पहुंचे. उन्होंने करीब 1000 साल पुराने हनुमान गढ़ी में मंदिर जाकर पूजा की. इस दौरान उन्होंने माथा टेका. पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया. उनके हाथ में प्रसाद भी दिखा. उन्होंने पत्नी अनुष्का के साथ मंदिर में काफी समय बिताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IPL मैच के लिए लखनऊ में कोहली

विराट कोहली आईपीएल के लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए कुछ दिनों से लखनऊ में ठहरे हुए हैं. 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ में मैच खेला गया था. कोहली ने इस मैच में हिस्सा लिया था और 25 गेंद में 43 रन ठोके थे. हालांकि, उनकी टीम हार गई थी. अब उन्हें 27 मई को लखनऊ में ही मेजबान टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है. इस बीच 4 दिनों का आराम मिला है, जिसमें विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया. उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

टेस्ट से संन्यास, IPL ट्रॉफी की तलाश

विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल समेत दो फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे. फिलहाल वो पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना देख रहे हैं. उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और अब टॉप-2 की लड़ाई लड़ रही है. फिलहाल 13 मैचों में 17 अंक के साथ वो तीसरे नंबर पर हैं. वहीं कोहली ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 60 की औसत और 145 के स्ट्राइक रेट से 548 रन बनाए हैं.