Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

NIA ने 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार, पंजाब जेल से हुआ था फरार

गुरदासपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह उर्फ बलबीर सिंह, निवासी गांव गल्लवड्डी, को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। उसे मोतिहारी पुलिस की मदद से पकड़ा गया और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कश्मीरा सिंह 2016 में पंजाब की नाभा जेल ब्रेक की घटना के दौरान फरार हो गया था और तभी से भगोड़ा घोषित था। इससे पहले, 2015 में गुरदासपुर में शिवसेना बाल ठाकरे के उप प्रमुख हरविंदर सोनी पर फायरिंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन ज़मानत पर बाहर आने के बाद कोर्ट में पेश न होने के चलते उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।बाद में उसे अन्य आतंकी गतिविधियों में गिरफ़्तार कर नाभा जेल भेजा गया, जहां से वह गैंगस्टर विक्की गोंडर और एक अन्य आतंकी के साथ फरार हो गया। बाद में दिल्ली से उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि विक्की गोंडर पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया।

कौन है आतंकी कश्मीरा सिंह?
विशेष NIA कोर्ट ने कश्मीरा को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था और उस पर ₹10 लाख का इनाम रखा गया था। उसके खिलाफ दिल्ली समेत देशभर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर भारतीय दंड संहिता की धाराएं 120-B, 121, 121-A और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धाराएं 17, 18, 18-क्च और 38 के तहत केस दर्ज है। आतंक की राह पर चलने से पहले कश्मीरा गांव के गुरुद्वारे में पाठ करता था और आसपास के धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन करता था। वह लुधियाना ज़िले का निवासी है। उसके खिलाफ खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के साथ मिलकर देश के खिलाफ युद्ध छेडऩे की साज़िश रचने के केस भी दर्ज हैं।सूत्रों के अनुसार, वह भारत में न केवल आतंकी साजिशों में शामिल था, बल्कि फरार आतंकियों को बचाने और फंडिंग पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में भी शामिल बताया जाता है।