पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था और भारत ने हमले केवल आतंकी ठिकानों पर ही किये थे. पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बुधवार की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी हमले को पूरी तरह से फेल कर दिया.
सात और आठ मई की रात को, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की.