झारखण्ड : खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.गिफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस पर्चा और एक मोबाइल बरामद किया।एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र के जिवरी जंगल में अवैध हथियार और गोलियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी योजना बना रहे हैं। जिसके बाफ हुई छापमारी मे इनकी गिरफ़्तारी हुई हैइ नके द्वारा 17 दिन पूर्व सायको बाजार मे एक व्यवसाई से 4लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी।

