Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली को 'गैस चैंबर' बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों क... मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 'फंड खत्म, तो अधिकार खत्म', कहा- यह राज्यों और मजदूरों के... राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- 'यह लोकतंत्र के लिए घातक', जानें क्या... 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि...

नागपुर: एल्युमीनियम फैक्ट्री में विस्फोट, लगी भीषण आग… हादसे में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें से दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं तीन लोग लापता हैं, जिनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है. बताया जा रहा है कि ये विस्फोट शाम करीब 7 बजे हुआ. धमाके के बाद धुंआ करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था.

दरअसल नागपुर के उमरेड MIDC में एल्युमिनियम फॉयल बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई थी. इसमें 6 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनमें से 2 लोगों ने दम तोड़ दिया है. 5 लोगों की मौत की जानकारी नागपुर के ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने दी. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एल्युमीनियम पाउडर की वजह से आग और ज्यादा भड़क गई थी.

कई घंटों में आग पर काबू पाया गया

इसके साथ ही एसपी हर्ष पोद्दार ने भी बताया कि ये विस्फोट फैक्ट्री की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में हुआ था. इसके बाद आग भड़क गई, जिस पर काबू पाने के लिए तुंरत दमकल विभाग को जानकारी दी गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि धुंआ बहुत दूर से नजर आ रहा था.

एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि यह फैक्ट्री नागपुर के उमरेड तालुका में मौजूद है. जब फैक्ट्री में विस्फोट हुआ. उस दौरान कुल 87 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे. इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दो घायलों की जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया.